{"_id":"56e313464f1c1b4d208b4568","slug":"three-people-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाम खुलवाती पुलिस। इनसेट घायल दीपक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर देर शाम बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मौदहा कस्बे में हाईवे पर बड़ा चौराहा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के छोटा पचखुरा गांव निवासी अनूप सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई दीपक सिंह (24) पुत्र गोकरन सिंह, भाभी नेहा (22) पत्नी दीपक सिंह, हर्षित सिंह (13) पुत्र जंगबहादुर सिंह और दीपक की पांच माह की पुत्री फतेहपुर से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों से गांव लौट रहे थे। बेतवा पुल पर महोबा की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक में सवार नेहा और हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं नेहा की गोद में बैठी उसकी पांच माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। कुछेछा चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर कुछेछा चौकी में खड़ा कराया गया। कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर दूसरी घटना में बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार गांव निवासी अमित (32) पुत्र यादुवेंद्र साथी प्रेमबहादुर (30) पुत्र रामऔतार के साथ बाइक से सुमेरपुर जा रहे थे। रास्ते में कानपुर नगर निवासी जगदीश (45) पुत्र अवतार सिंह ने उनसे सुमेरपुर तक छोड़ने को कहा। तीनों बाइक सवार सुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गेट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। राहगीरों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान कानपुर निवासी जगदीश सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर सागर बड़े चौराहे के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। जिसमें ट्रक का चालक व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सुमेरपुर कस्बा निवासी विनोद गुप्ता (32) पुत्र राजाराम बाइक से कस्बे के बड़े चौराहा से सुमेरपुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहा ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। वहीं बाइक सवार भी सड़क में गिर गया। ट्रक चालक रामधनी (27) पुत्र भूरा निवासी छिरका घायल हो गया। बाइक सवार विनोद भी मामूली रूप से चुटहिल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।