{"_id":"56d9d2564f1c1b7f058b4955","slug":"jhansi-won-inter-state-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी ने जीता अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ने जीता अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : हमीरपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। नगर में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में झांसी की टीम ने नौगांव को 12 रन से हरा दिया। पूर्व राजमाता शैफाली सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
स्व. राजा महिपाल सिंह क्रीड़ास्थल में शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नौगांव की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। झांसी की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। कोमल ने 55 और हरीश ने 34 रन बनाए। नौगांव की ओर से नदीम ने 26 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में नौगांव की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। नौगांव की तरफ से सत्येंद्र ने 49 और कप्तान नदीम अंसारी ने 38 रन बनाए। झांसी की तरफ से विवेक यादव ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। झांसी के टीम के कोमल को मैन आफ द मैच व नौगांव के कप्तान नदीम को मैन आफ दी सीरिज का पुरस्कार दिया गया। पूर्व राजमाता ने घोषणा की कि क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराजा कप लगातार तीन साल विजेता रहने वाली टीम को दिया जाएगा। यह कप पूर्व राजा नरेंद्र सिंह जूदेव की स्मृति में रखा गया है। क्लब के राजेंद्र खरे, रामकुमार त्रिपाठी, जयनारायन सिंह, प्रेमनारायन धुरिया, मानिक गुप्ता मौजूद रहे।