{"_id":"56d9d46c4f1c1ba9048b49bd","slug":"bundeli-lok-vidha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र रहीं बुंदेली लोक विधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र रहीं बुंदेली लोक विधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक
- फोटो : हमीरपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। शिवरात्रि महोत्सव में चल रही बुंदेली प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुंदेली लोक विधाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर सांस्कृतिक समिति के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बुंदेली प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में द ग्रेट पब्लिक मिशन राठ की छात्रा आयुषी राठौर ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
छात्रा नैंसी विश्वकर्मा ने फेविकोल से गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तानवी सोनी ने राधा तेरी चुनरी गीत पर ताल मिलाई। भरतकुमार विद्यालय ममना के छात्रों ने राजा हरिश्चंद्र पर नाटक का रोचक मंचन किया। छात्रा ज्योति वर्मा ने दिल का क्या करें गीत पर डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
वहीं बुंदेली लोक विधाओं में डा. हरभजन की टीम ने तमूरे का साज, शिव विवाह का वर्णन, अचरी ख्याल व देवी गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन रामसेवक सिंह, नरेश यादव और रामकुमार त्रिपाठी ने किया।