{"_id":"5e0488598ebc3e87963938fd","slug":"university-of-amarkantak-to-add-tharu-tribe-of-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खुलेगा अमरकंटक विश्वविद्यालय का केंद्र, अगले सत्र से लिया जाएगा प्रवेश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोरखपुर में खुलेगा अमरकंटक विश्वविद्यालय का केंद्र, अगले सत्र से लिया जाएगा प्रवेश
Fri, 27 Dec 2019 05:06 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थारू समाज को शिक्षित करने और उनके सांस्कृतिक विकास के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अपना एक केंद्र गोरखपुर में भी खोलेगा। अगले सत्र से विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश ऑनलाइन परीक्षा के जरिए होगा। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को एक हजार रुपये प्रति महीने छात्रवृत्ति भी मिलेगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने दो दिनों तक नौतनवां, ठूठीबारी और बलरामपुर सहित नेपाल से सटे इलाकों में जाकर थारू समाज के लोगों से मुलाकात की। उनकी संस्कृति, रहन-सहन व शिक्षा के स्तर की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में कुलपति से उनके हीरापुरी कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।

कुलपति के साथ थारू समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से समाज के लोगों के विकास और शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए मदद का अनुरोध किया। इसके बाद कुलपति ने गोरखपुर में विश्वविद्यालय का एक केंद्र खोलने का निर्णय लिया। अभी स्थान तय नहीं हो पाया है लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसके खुलने की ज्यादा संभावनाएं हैं।
कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि अमरकंटक विश्वविद्यालय जनजाति केंद्रित है। इनके संस्कृति, कला, साहित्य, शिक्षा के विकास को बढ़ावा देता है। विश्वविद्यालय में 12 संकाय और 32 विभाग हैं। मेरी कोशिश है कि नेपाल से सटे इलाकों में आदिवासी समाज के लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ा जाए। प्रतिनिधिमंडल में चंद्रिका चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, मोहन चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, राकेश चौधरी, अनूप चौधरी आदि शामिल थे।
कक्षा एक से होता है प्रवेश
कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय में कक्षा एक से प्रवेश होता है। इसके लिए मॉडल स्कूल है। जिसमें विद्यार्थी को रहने, खाने, पहनने, पढ़ने की सारी सुविधाएं निशुल्क दी जाती है। अगर कोई अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं तो वे संपर्क कर सकते हैं।