फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kishinagar and sidharthnagar sports stadium

कुशीनगर और सिद्धार्थनगर स्टेडियम की बदलेगी सूरत 

Fri, 11 Mar 2016 02:05 AM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 11 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
kishinagar and sidharthnagar sports stadium
शासन ने दोनों स्टेडियम के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए - फोटो : demo pic
कुशीनगर और सिद्धार्थनगर स्टेडियम की सूरत बदलने जा रही है। शासन ने दोनों स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहले चरण के लिए एक -एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस रकम से स्टेडियम की बाउंड्रीवाल बनवाने से लेकर खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कुशीनगर स्टेडियम बदहाल हो चुका था। स्टेडियम में बनी बाउंड्रीवाल जगह-जगह टूट गई थी। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बैडमिंटन हॉल की स्थिति भी जर्जर हो गई थी। इस स्टेडियम की मरम्मत और खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया था। इसे मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, सिद्धार्थनगर स्टेडियम में भी खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। कुशीनगर के क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में कुशीनगर स्टेडियम को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे बाउंड्रीवाल का निर्माण और कार्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही बैडमिंटन हॉल की लाइटिंग दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर और सिद्धार्थनगर स्टेडियम के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को खेल उपकरण मुहैया कराने के साथ ही स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
- आरपी सिंह, डायरेक्टर, खेल निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed