{"_id":"56dddd164f1c1bc9268b4575","slug":"two-parties-fight-for-kite-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग के विवाद में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंग के विवाद में मारपीट, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाने में बैठे मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के मियां बाजार में रविवार को पतंग लूटने के विवाद में बच्चों के बीच हुई मारपीट के एक दिन बाद उनके घरवाले भी एक-दूसरे से भिड़ गए। दो पक्षों में हुई इस मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
मियां बाजार के रहने वाले खुर्शीद कोतवाली थाने के सामने गली में चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम पांच बजे उनका छोटा बेटा ओवैश कटी पतंग को लूटने के दौरान मोहल्ले के ही फिरोज से भिड़ गया। कहासुनी के बाद फिरोज ने साथियों के साथ ओवैश की पिटाई कर दी। खुर्शीद ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के खुर्शीद, पत्नी खुर्शीद, उनके बेटे नुरैन और ओवैश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के फिरोज, सरवर और नजस्सुम भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई, जहां एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।