{"_id":"56df302e4f1c1bf87d8b456f","slug":"14-copier-cought-in-exam-of-gorakhpur-university-in-gorakhpur-basti-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 14 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 14 नकलची
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा में नकल करने और नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी सचल दस्ते ने 14 नकलची पकड़े। साथ ही विभिन्न जिलों के पांच कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट की।
दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को परीक्षा थी। सचल दस्तों ने गोरखुपर-बस्ती मंडलों के करीब सौ से अधिक महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दस्ता जहां-जहां पहुंचा, वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दस्ते ने बड़ी संख्या में नकल की सामग्री बरामद की, लेकिन विद्यार्थियों के पास से सीधे तौर पर कम ही बरामदगी हो सकी। ऐसे केवल 14 परीक्षार्थी मिले, जो कक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गये।
सचल दस्ते ने उन्हें तत्काल प्रभाव से रस्टीकेट कर दिया। नियोजित नकल की आशंका के मद्देनजर जब सचल दस्ते ने जांच की तो पांच महाविद्यालय ऐसे मिले, जहां पूरे कक्ष के परीक्षार्थियों की कॉपियों के जवाब एक ही क्रम में लिखे हुए थे। ऐसे ही कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है। इनमें बस्ती के दो, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज के एक-एक कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
बस्ती जिले के सचल दस्ता समन्वयक डॉ. आरपी शाही ने बताया कि बस्ती के जिन कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट हुई है, उनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज महुडर और वंश बहादुर पाल स्मारक कॉलेज ऊंचगांव शामिल है।