फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लावारिस बच्ची को मिली मां-बाप की गोद

लावारिस बच्ची को मिली मां-बाप की गोद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
लावारिस बच्ची को मिली मां-बाप की गोद
तीन माह की बच्ची को फौजी दम्पति को सौपते हुए डीएम - फोटो : Amar Ujala
गोंडा । मां-बाप के प्यार से वंचित लावारिस 3 माह 07 दिन की अबोध बच्ची सुन्दरी को शुक्रवार को मां-बाप का साया मिल गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सार्थक प्रयासों सेे तमिलनाडु प्रांत के तिरूतपुर जनपद के फौजी दम्पति ने सुन्दरी को गोद ले लिया। तमिलनाडु प्रान्त निवासी मध्य प्रदेश के जनपद भोपाल में भारतीय सेना मेें तैनात  फौजी टी0 बाबू व उनकी पत्नी सुबवती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बच्ची को गोद ले लिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में बतौर अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई बच्ची को अपने हाथों से सौंपा। इस सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने बताया कि यह बच्ची सितम्बर महीने में जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में पाई गई थी जिसे बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल संरक्षण इकाई में देखभाल के लिए संरक्षित कराया गया था। उन्होंने कानून प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए बच्ची को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर दर फौजी दम्पति को नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे इस बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के साथ ही उसे पढ़ा लिखाकर एक योग्य नागरिक बनाने का काम करेगें। फौजी दम्पत्ति द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, सदस्य उपेन्द्र श्रीवास्तव, दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्टाफ आंचल गुप्ता, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल तथा मनोज उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed