फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police in the arrest of lawmaker's brothers dull

विधायक के भाइयों की गिरफ्तारी में पुलिस सुस्त

Thu, 10 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 10 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जयराम हत्याकांड के आरोपी बलरामपुर सदर के सपा विधायक के भाईयों को तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं गिरफ्तार कर सकी। सपा विधायक के भाइयों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई थी। मगर आठ टीमों में सिर्फ एक टीम ने आरोपी एक भाई अन्नू पासवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस की सुस्ती को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है। लोग इसे स्वास्थ्य राज्यमंत्री के जयराम के गांव की विजिट से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीपुरवा गांव से 5 मार्च को धानेपुर के करियापुरवा गांव में यहां के रहने वाले विनय यादव की बारात गई थी। बारात से लौटते समय गाड़ियों की भिड़ंत के विवाद में रानीपुरवा के रहने वाले जयराम यादव की बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में थाना धानेपुर में सपा विधायक के भाई अन्नू पासवान, पप्पू पासवान व अंगद पासवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन व सड़क जाम के बाद पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी अन्नू पासवान को गिरफ्तार किया। जबकि सपा विधायक के दो आरोपी भाई अंगद व पप्पू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तीन दिन बाद भी उन्हें नहीं तलाश सकी। मंगलवार को सूबे के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव ने जयराम के गांव पहुंचकर उसकी पत्नी सावित्री को विधायक के आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी कराने, आर्थिक सहायत व सरकारी नौकरी दिलाने के साथ ही सावित्री व ग्रामीणों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मगर उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की सुस्ती को लेकर लोगों में चर्चा बनी है। लोग इसे स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जयराम के गांव की विजिट से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed