फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   33 houses burnt by fire

आग से 33 मकान जले

Fri, 11 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
33 houses burnt by fire
आग से जले मकान - फोटो : अमर उजाला
जिले के दो थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को आग लगने से 33 परिवार तबाह हो गए। घटना में आठ बकरियों समेत घरों में रखा सारा सामान जल गया। दोनों स्थानों पर करीब 10 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव के प्रधान रामस्वरूप ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव में मुक्ति नरायन के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाबादीन, करिया, झब्बू, लक्ष्मी, बहाऊ, गुरफान, चिन्ने, दीपक, रामगोपाल, सागर, श्यामनाथ, राम सुमिरन, पप्पू, पाटेश्वरी, कल्लू, रामहेत, बद्दू, नानबाबू, पवन कुमार, आज्ञाराम, आशाराम व जानकी के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


फायर कर्मियों तथा ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से सभी घरों में रखा सामान जल गया। घटना में करीब छह लाख रुपये की क्षति हुई है। हल्का लेखपाल विद्यादत्त भट्ट ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रजवापुर कंदैला निवासी कल्हू के घर शुक्रवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय गांव के लोग जुमे की नमाज अदा करने गए थे।


आग ने देखते ही देखते पप्पू, मारुफ, गुल्ले, समीउल्ला, अब्दुल कादिर, गुलाम रसूल, मोहम्मद असलम, महबूब तथा फारुक के घरों को भी जलाकर राख कर दिया। घटना में ग्रामीणों की आठ बकरियां भी जलकर मर गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरकर्मी सूचना के चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed