{"_id":"56e302d64f1c1b941b8b456e","slug":"villagers-caught-fleeing-crook-snatched-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये छीन भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये छीन भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया बाजार में यूनियन बैंक आफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाल कर ले जा रही महिला का झोला छीनकर बाइक सवार दो उचक्के छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर छिनैती एक बदमाश को पकड़ लिया। घटना शुक्रवार की दोपहर बड़ेसर में एनएच 24 के किनारे स्थित दैत्रावीर मंदिर के पास हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे छीने गए रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
चंदौली जिले के मुहजी गांव की रहने वाली नचकी देवी अपने पुत्र अजीत के साथ साइकल से जमानिया शुक्रवार को आई थीं। बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाले और एक झोले में रुपये लेकर साइकल के पीछे बैठ कर जाने लगी। उनका पुत्र साइकल चला रहा था।
दोपहर सवा 12 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर बड़ेसर दत्रात्रैय मंदिर के पास अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ से रुपये से भरा झोला छीनकर भागने लगे। नचकी शोर मचाना शुरू किया और अजीत साइकल से ही बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने लगा। शोर सुनकर खेत में काम कर बडेसर गांव के निवासियों ने बाइक सवारों को घेर लिया। एक बदमाश पकड़ा गया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठकर बाइक छोड़ पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश का नाम सागर है। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला है। उसके पास से छीने गए पचास हजार रुपये बरामद किए गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। वह छिनैती की कई घटनाओं में शामिल था। छिनैती करने वालों का बहुत बड़ा रैकेट फैला हुआ है जो घटनाओं को अंजाम दे रहा है। महिला के रुपये बरामद कर लिए गए हैं।