{"_id":"56e448414f1c1bdb6f8b4570","slug":"insulting-the-military-assault-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सेना का अपमान करने पर किया था हमला’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सेना का अपमान करने पर किया था हमला’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित जेएनयू प्रकरण में आरोपी छात्र कन्हैया के खिलाफ सेना के जवानों पर गलत टिप्पणी करने का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। कन्हैया के बयान से आहत होकर उसे थप्पड़ मारने की कोशिश करने वाले विकास चौधरी ने शनिवार दोपहर कविनगर थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विकास चौधरी एल ब्लॉक सेक्टर-23 संजयनगर में रहता है। तहरीर में उसने लिखा है कि नौ फरवरी को जेएनयू कैंपस में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उसके साथी उमर खालिद आदि ने आपस में एक सोची समझी साजिश के तहत षड़यंत्र रचकर जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
इस प्रकार से 9 मार्च को कन्हैया कुमार द्वारा जेएनयू कैंपस में हमारे देश की सेना के विरुद्ध गलत व आपत्तिजनक भाषण दिए, इससे उसके साथ साथ देश के करोड़ों भारतीय की भावनाओं को काफी गहरा आघात लगा है। सेना के विरुद्ध कन्हैया द्वारा दिया गया आपत्तिजनक बयान एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कन्हैया कुमार और और उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
‘नहीं किया हमला..सेल्फ डिफेंस में उठाया हाथ’
विकास ने बताया कि वह जेएनयू में कन्हैया कुमार पर हमला करने नहीं गया था, वह उससे सवाल पूछने गया था। इस दौरान कन्हैया ने उसे कॉलेज का छात्र न होने की वजह से जवाब देने से मना करने लगा।
सवालों के जवाब पाने के लिए वह अड़ गया तो कन्हैया ने साथियों और गार्ड की मदद से उसे कैंपस से बाहर जबरन निकलवाने लगा, बचाव में उसने हाथ उठाया था। विकास चाहता है कि कन्हैया देशवासियों से उन बयानों पर माफी मांगे, जिससे देश वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
......
कन्हैया है कैंसर.. इसकी नागरिकता खत्म करे सरकार
विकास ने कन्हैया कुमार की तुलना कैंसर बीमारी से की है। उसने कहा कि यह कैंसर फूट चुका है। यह जेएनयू कैंपस के अन्य लोगों क ी सोच बदलने के लिए अलग अलग बयान दे रहा है, जिससे बीमारी फैल रही है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पद से इसे हटाना चाहिए, कैं पस से नाम काट देना चाहिए। सरकार को इसकी नागरिकता खत्म करनी चाहिए।
.....
विकास के पिता थे एयरफोर्स में कार्यरत
विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बुलंदशहर से आईटीआई कर चुका है।
विकास ने बताया कि उसके पिता रिषिपाल सिंह एयरफोर्स में कार्र्यरत थे। पैरा मिलिट्री विभाग में कार्यरत थे, 2002 में उनकी मौत हो चुकी है।
सेना पर अभद्र टिप्पणी से भी मुकर गया था कन्हैया: विकास
विकास ने बताया कि कन्हैया से जब उन्होंने सेना के ऊपर लगाए गए आरोपों के जवाब मांगे तो वह सेना पर टिप्पणी करने से भी मुकर गया था। उसने कहा था कि उसके दो र्भाई भी सेना में हैं। सेना के जवान पर उसने अभद्र टिप्पणी नहीं की थी, वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।
उधर, विकास ने बताया कि वह मेट्रो से दिल्ली पहुंचा, वहां से ऑटो में बैठकर जेएनयू कैंपस तक गया था। सिक्योरिटी गार्डों ने उसे कैंपस में घुसने से नहीं रोका था।
....
आज से जंतर-मंतर पर धरना देगा विकास
विकास ने बताया कि कन्हैया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वह रविवार से जंतर मंतर पर धरना देगा। सुबह दस बजे जंतर मंतर पर पहुंच जाएंगे। विकास ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वहां पर पहुंचे।