फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   good, work, merrut, ghaziabad, police, despute

गुडवर्क का चक्कर, मेरठ-गाजियाबाद पुलिस में खींचतान

Fri, 04 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
good, work, merrut, ghaziabad, police, despute
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

 हापुड़ के स्कूल संचालक के  ड्राइवर को अगवा कर कार लूटने के मामले में गाजियाबाद और मेरठ पुलिस में खींचतान शुरू हो गई है। मामला मेरठ के एक सीनियर पुलिस अधिकारी के संज्ञान में भी पहुंचा है।

विज्ञापन


दोनों जिलों की पुलिस इसे अपना गुडवर्क बताने में जुटी है। शुक्रवार को भी सिहानी गेट पुलिस अन्य लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ, मेरठ पुलिस के हत्थे चढे़ बदमाश से उसके साथियों के बारे में ब्यौरा जुटा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने भी उनसे जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


बुधवार रात हापुड़ निवासी स्कूल संचालक पंकज अग्रवाल के ड्राइवर अमित शर्मा को कार में अगवा कर तीन बदमाशों ने कार लूट ली थी। कार का पीछा कर लुटेरों को गिरफ्तार करने में जब गाजियाबाद और मेरठ पुलिस फेल हो गई तो पंकज अग्रवाल ने जीपीएस के जरिए कार रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का दावा है कि मेरठ में पीवीआर मॉल के बाहर स्कूल मालिक की कार को मेरठ पुलिस ने बरामद किया, एक लुटेरे को भी वहां से हिरासत में लिया है। इस दौरान सिहानी गेट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।


सूत्रों का दावा है कि पकडे़ गए लुटेरे के जरिए सिहानी गेट पुलिस अपना गुडवर्क बनाना चाहती थी, लेकिन मेरठ पुलिस ने लुटेरे को गाजियाबाद पुलिस के हवाले नहीं किया, वह इस मामले में अपना गुडवर्क दिखाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed