{"_id":"5e8ac0118ebc3e72bc0344c7","slug":"labour-selery-no-payment-industry-department83","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के वेतन भुगतान में कोताही, उद्योग विभाग सख्त","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रमिकों के वेतन भुगतान में कोताही, उद्योग विभाग सख्त
फिरोजाबाद। लॉक डाउन की अवधि में फार्म संख्या-12 पर दर्ज एवं ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत श्रमिक एवं दैनिक वेतन आधारित श्रमिकों को वेतन वितरण में कोताही पर जिले के उद्योग विभाग ने सभी कारखानेदारों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को तत्काल वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्यथा की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। कोरोना-19 के प्रकोप के कारण संपूर्ण देश में बंदी के हालत हैं।कांच उद्योग भी इससे प्रभावित है। शासन द्वारा बंद चल रहे ग्लास व चूडी कारखानों में समायोजित सभी श्रेणी के श्रमिकों को बगैर कटौती संपूर्ण वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। इनमें फार्म संख्या-12 पर दर्ज श्रमिक,दैनिक एवं ठेकेदार के अधीन श्रमिक भी शामिल हैं। कारखानेदारों को इन सभी श्रेणी वाले श्रमिकों को वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए। सभी से वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्य भी जिला उद्योग विभाग को प्रेषित करने को कहा गया था। रविवार को उपायुक्त जिला उद्योग अमरेश पांडे ने सभी कारखाना संचालक/भागीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी आगामी सात अप्रैल तक श्रमिकों के वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में न्यायालय में वाद दायर करने एवं अन्य विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।