फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man shot himself after killing wife, death

पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man shot himself after killing wife, death
हत्या के बाद जानकारी देते परिवारीजन
पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में पत्नी की गोली मारकर हत्या  करने के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। दंपति की मौत से परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मूलरूप से थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गाज निवासी शिशुपाल शर्मा (45)  पत्नी गुड्डी देवी (40) के साथ थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला  हिम्मत निवासी अपने बहनोई मुन्नालाल के यहां पर पिछले आठ वर्ष से रह रहा था। वहीं पर उसने मकान भी बनवा लिया था। जबकि उसका बड़ा भाई राजेंद्र उर्फ राजू गांव नगला गाज में परिवार के साथ निवास करता है। भाई राजू ने बताया कि शिशुपाल मानसिक रूप से बीमार था। उसका लंबे अर्से से आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


शिशुपाल पत्नी गुड्डी देवी के साथ गुरुवार रात  मुन्नालाल के मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि बहन और बहनोई  अपने बच्चों के साथ नीचे की मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे गोली चलने की आवाज सुनकर बहनोई जाग गए। उन्होंने शिशुपाल को आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह परिवारीजनों के साथ वह ऊपर की मंजिल पर गए तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर लोगों की चीख निकल गई। दंपति के शव खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी संजीव  वाजपेयी के साथ सीओ टूंडला व कोतवाल टूंडला आ गए। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया।

शिशुपाल के नहीं थी संतान
राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि शिशुपाल का विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके कोई संतान नहीं थी। इसलिए भी वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

तमंचा के साथ मिला एक कारतूस
पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और एक कारतूस का खोखा बरामद  किया है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि यदि युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की तो दूसरे कारतूस का खोखा कहां गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed