फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hit by the death of innocent garbage cart

कूड़ा गाड़ी की चपेट में अाकर मासूम की माैत

Fri, 11 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hit by the death of innocent garbage cart
घंटाघर चौराहे पर हादसे में बालक की मौत के बाद एकत्रित भीड़
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी सुभान (10) पुत्र जाकिर साइकिल से घर लौट रहा था। घंटाघर के समीप नगर निगम के कूढ़े दान को उठाने वाले वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सुभान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही नगर निगम के कर्मचारी वाहन को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


 सुभान की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आग गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेने का प्रयास किया तो लोग उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए बजरिया, घंटाघर, छोटा चौराह व सदर बाजार की दुकानों के शटर गिर गए। घंटाघर पर ठेल लगाए खड़े फल विक्रेता भी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर रामगढ़ और रसूलपुर थाने के फोर्स के साथ क्यूआरटी के जवान आ गए। आक्रोशित लोग नगर आयुक्त रामौतार रमन को मौके पर बुलाने के साथ ही चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी राजेश चौधरी ने मृतक के पिता और भाई को समझाते हुए पांच लाख का मुआवजा दिलाने और शासन से दस लाख रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। नगर निगम में मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी और बाद में स्थायी कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार खुलने पर निकलते हैं निगम के वाहन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि निगम अधिकारियों की मनमानी के कारण सफाई कर्मचारियों के काम का कोई समय निर्धारित नहीं है। कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारी सुबह सात बजे के स्थान पर नौ से दस बजे आते हैं। इससे राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी काफी दिक्कत होती है तब तक बाजार खुल चुका होता है और भीड़भाड़ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed