फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad uncontrollable truck mounted procession, nine dead

फीरोजाबाद में बेकाबू ट्रक बरात पर चढ़ा, नौ की मौत

Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Firozabad uncontrollable truck mounted procession, nine dead
हाईवे पर हुए हादसे के बाद ट्रक में फंसे मृतकों को निकालते लोग
कोटला रोड पर बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया फिर टेंपो और बाइक सवारों को कुचलता हुआ सड़क किनारे गुजर रही बारात पर चढ़ गया। हादसे में नौ लोगों की वहीं मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर है। मृतकों में बरातियों के साथ बैंडवाले और राहगीर भी शामिल हैं। इनमें तीन की शिनाख्त हुई है। इनके नाम कृष्णा (पुत्र अशोक कुमार निवासी महादेवनगर), करुआ (पुत्र मुन्ना निवासी टापाकला) और वकील (पुत्र चांद मास्टर निवासी कश्मीरी गेट, रामगढ़) हैं।
विज्ञापन

 उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी श्रीकांत शर्मा के बेटे सोनू शर्मा विवाह समारोह बाइपास मार्ग स्थित श्याम जी गेस्ट हाउस में आयोजित था। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बरात बंबा चौराहा से गेस्ट हाउस को चली। धर्मकांटे के पास सामने से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकरा कर लोडिंग आटो ओर बाइक सवारों को रौंदता बरात पर चढ़ गया। नौ लोग कुचल गए तो कुछ इसके नीचे फंसकर धर्मकांटे की चहारदिवारी से टकरा कर ट्रक के रुकने तक घिसटते रहे। चीख-पुकार मची आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

खंभे पर खिंचे हाइटेंशन लाइन का करंट बंद कराने के बाद ही बचाव काम शुरू हो सका। इस दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों की फोर्स आ गई। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों के नाम मनोज निवासी गल्लामंडी, गोपी निवासी टूंडला, अन्नू निवासी सडाईगढ़ी एत्मादपुर आगरा, मुनीष निवासी गढ़ी जाहरी, शिवम निवासी गल्ला मंडी व श्रीधर निवासी रानीनगर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed