फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Elderly dropped by train, death

गरीब नवाज ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत

Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly dropped by train, death
रेलपटरी पर हादसा देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या दर्शन को जा रहा एक बुजुर्ग यात्री शुक्रवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे स्टेशन से पश्चिमी होम सिग्नल के पास हुई दुर्घटना के कारण जीआरपी व सिविल पुलिस के बीच सीमा विवाद रहा, जिसके कारण लगभग दो घंटे बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा।      
विज्ञापन



आरपीएफ के सहायक निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि लखनऊ से फैजाबाद आ रही गरीब नवाज एक्सप्रेस मोदहा रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम होम सिग्नल के पास पहुंची तो ट्रेन सवार एक यात्री नीचे गिर गया। इसमें यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यात्री की पहचान नागेंद्र कुमार (60) पुत्र राममूर्ति लाल निवासी गली नवालान तहसील व जिला बरेली के रूप में हुई है। बताया कि यात्री के झोले से दो मोबाइल चार्जर, दो मोबाइल, टाइटन    घड़ी, साबुन, 650 रुपये, कपड़े, वोटर आईडी, आयकर रिटर्न प्रपत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के मोबाइल से उसके भाई नितिन अग्रवाल से बात हुई तो बताया  गया कि नागेंद्र अयोध्या दर्शन करने जा रहा था। परिवार के लोग सूचना पर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगभग दस बजे हुई घटना के बाद शव को लेकर सिविल पुलिस व जीआरपी के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। लगभग दो घंटे बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed