फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya ram mandir decision will taken away 600 km in delhi greater kailash

अयोध्या से 600 किमी दूर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में लिए जाएंगे राम मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले

Wed, 05 Feb 2020 09:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Feb 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya ram mandir decision will taken away 600 km in delhi greater kailash
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद स्थित अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर से जुड़े फैसले करीब 600 किलोमीटर दूर स्थित दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में लिए जाएंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए नवगठित ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कार्यालय आर-20 ग्रेटर कैलाश पार्ट-वन में होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

गृह मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अयोध्या एक्ट 1993 पर खास क्षेत्र का अधिग्रहण 7 जनवरी 1993 से ही प्रभाव में है और उत्तर प्रदेश के अयोध्या डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर को क्षेत्र के कब्जे और इसके प्रबंधन के लिए अधिकृत व्यक्ति नियुक्त किया था।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के आदेश के अनुपालन के लिए भारत सरकार ने एक योजना को मंजूरी दी है जिसके तहत ट्रस्ट के संचालन के संदर्भ में जरूरी प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


5 फरवरी के आदेश में कहा गया है कि मंदिर निर्माण समेत ट्रस्ट के प्रबंधन, ट्रस्टियों की शक्तियों और अन्य सभी जरूरी संबंधित मामलों के प्रावधान शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन के तहत विवादास्पद जगह के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र के कब्जे को ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed