{"_id":"56df13484f1c1b7f768b458d","slug":"sp-15-electoral-blew-a-conch-shell-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा 15 को करेगी चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा 15 को करेगी चुनावी शंखनाद
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी 15 मार्च को यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले भर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह बात सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंचायत एवं एमएलसी चुनाव के रूप में सेमीफाइनल जीत लिया है।
अब विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेगी। इसे लेकर 12 मार्च को जिला कार्यसमिति एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में होगी। चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लाक स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। अशोक यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में करीब 90 फीसदी समाजवादियों की जीत हुई है। पार्टी के इस प्रदर्शन ने विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार रखा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार के केंद्र के असहयोग के बाद भी जो जनहित के कार्य शुरू किए हैं। उन्हें पूरा करने के लिए फिर से सपा की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी 15 व 16 मार्च को वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें कार्यकर्ताओं को योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और पार्टी स्तर से प्राप्त साहित्य बांटा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन वर्षों में कई बुनियादी समस्याएं दूर हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को बिजली की किल्लत नहीं हुई। न ही बिजली कटौती को लेकर कोई आंदोलन हुए। इसके अलावा मेट्रो व एक्सप्रेस वे परियोजनाओं को लेकर विरोधी दल बसपा ने भी सराहना की है।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अंकुर यादव की शादी के संबंध में कहा कि 9,10 व 11 मार्च को पूरे जिले में खुशी का माहौल रहेगा।
इस शादी में देश भर के अति विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के अलावा राकेश यादव, धीरेंद्र यादव व आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।