फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rs two lakh looted from military retiree

रिटायर फौजी से दो लाख रुपये लूटे

Tue, 08 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 08 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rs two lakh looted from military retiree
दो लाख रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर नगला कोठी गांव स्थित बंबा के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी से दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारहरा के गांव मोहकमपुर निवासी रिटायर फौजी कमलेश गांव के ही साथी अरविंद के साथ मंगलवार दोपहर  एसबीआई से रुपये निकालने आए थे। पीड़ित के अनुसार साथी अरविंद दूध का कारोबार करते है, जिसके लिए उन्होंने मंगलवार सुबह एसबीआई से दो लाख रुपये निकालने के बाद थैले में रख कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अरविंद चला रहे थे जबकि कमलेश पीछे बैठे थे। नगला कोठी स्थित बंबा के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक को लात मारकर गिरा दिया और फौजी कमलेश के हाथ से दो लाख रुपये कैश से भरा थैला छीनकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने जब तक शोर मचाया तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना पर सीओ डीएस गर्ब्याल और एसएचओ नौरंगी लाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ कर इलाके में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहंीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed