फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth suicide in love

प्यार में नाकाम 12वीं के छात्र ने जान दी

Sat, 12 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 12 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
youth suicide in love
छात्र के प्यार में जान देने पर राेते-ब‌िलखते प‌र‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
रामपुरकारखाना  थानाक्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले इंटर के छात्र ने प्रेम में असफल होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बगीचे की तरफ गए लोगों को पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने छात्र के पॉकेट से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। डुमरी गांव का जनार्दन यादव (18) पुत्र विजय यादव अशोक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार को गणित का पेपर देकर परसौना से घर आया।
विज्ञापन


रात को वह पिता के साथ भोजन किया और टहलने की बात कहकर घर से निकला। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए और सो गए। जनार्दन स्कूल के बगल में गया और एक पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बागीचे की तरफ गए लोगों ने देखा तो शोर मचाया। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सुबह करीब आठ बजे पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को उसके पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने प्रेम में असफल होने पर मौत को गले लगाने की बात लिखी है।


पिता विजय यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आत्महत्या किए जाने की बात कही। एसओ रामपुर कारखाना देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि छात्र ने फंदे से लटकर खुदकुशी की है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed