फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beating the team returned Consolidation Department

बैरंग लौटी चकबंदी विभाग की टीम

Sat, 12 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 12 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beating the team returned Consolidation Department
रेल परियोजना से प्रभावित गांव में चकबंदी का किसानों ने विरोध किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर में रेल परियोजना से प्रभावित गांव में चकबंदी का किसानों ने विरोध किया। किसानों का उग्र तेवर देख चकबंदी विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। किसानों ने परियोजना से प्रभावित गांवों में चकबंदी नहीं कराने की मांग उठाई।  
विज्ञापन

भाटपाररानी तहसील के गांवों की चकबंदी हो रही है। इसमें भटनी-हथुआ नई रेललाइन परियोजना से प्रभावित कई गांव भी शामिल हैं। परियोजना से प्रभावित गांवों के किसान चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रभावित गांवों को छोड़कर दूसरे गांवों की चकबंदी कराई जाए। चकबंदी विभाग के अफसर सभी गांवों की चकबंदी एक साथ करने पर अड़े हैं जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 शनिवार दोपहर में चकबंदी विभाग के सीओ संजय राय के नेतृत्व में  टीम घांटी, रायपुर और लालचक गांव में पहुंची। रेल परियोजना से प्रभावित इन गांवों के किसानों ने चकबंदी करने से मना कर दिया। इस दौरान किसानों और चकबंदी विभाग के टीम के बीच कहासुनी भी हुई। किसानों का आक्रोश देख चकबंदी विभाग की टीम वापस लौट गई। किसानों ने कहा कि शासन के दबाव में अफसर जबरन चकबंदी करना चाहते हैं। जब तक रेल परियोजना का मामला हल नहीं होगा तब तक किसान विरोध करेंगे। इस बाबत चकबंदी विभाग के सीओ संजय राय ने बताया कि चकबंदी के लिए दो तीन गांवों में टीम गई थी। लेकिन किसान चकबंदी नहीं कराना चाहते हैं। चकबंदी का विरोध होने पर टीम वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed