{"_id":"56d9df824f1c1bdd078b4992","slug":"cashier-flew-with-cash-of-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख रुपये लेकर एक और कैशियर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 लाख रुपये लेकर एक और कैशियर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन में कैश लेकर एक और कैशियर के फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी मामले को दबा रहे अफसर इससे साफ इनकार कर रहे हैं। बुलंदशहर खंड में कैश लेकर कैशियर फरार होने का यह तीसरा मामला है।
लंदशहर खंड के कैशियर इन दिनों बेलगाम हो रहे हैं। काउंटरों पर आने वाले कैश को देरी से तो जमा किया ही जा रहा है, इसका गबन भी किया जा रहा है।
विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर के एक कैश काउंटर का कैशियर पिछले छह-सात दिन से करीब 10 लाख रुपये लेकर फरार है।
पुष्ट सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी से कई बार पैसे जमा करने के लिए अफसरों ने निर्देश दिए लेकिन पैसा जमा नहीं किया गया । हालांकि अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले अंसारी रोड बिजलीघर कैशकाउंटर का कैशियर मितेन्द्र सागर करीब 19 लाख रुपये और मोतीबाग कैश काउंटर का कैशियर यतेन्द्र कुमार करीब सात लाख रुपये गबन कर गए थे।
विज्ञापन
हालांकि यतेन्द्र कुमार ने बाद में अफसरों का दबाव बनने के बाद पैसा वापस जमा कर दिया था, लेकिन मितेन्द्र सागर ने अभी तक पैसा जमा नहीं किया।
उस वक्त भी अफसर कुछ दिनों तक मामले को पूरी तरह दबाते रहे। बाद में मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद अफसर हरकत में आए और आरोपी कैशियर पर कार्रवाई हुई।