फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three emo relieve

बदायूं जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर संकट ..तीन ईएमओ रिलीव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
three emo relieve
बदायूं। आखिरकार जिला अस्पताल से तीन ईएमओ रिलीव हो ही गए। इनमें एक चिकित्सक ने एक माह पहले त्यागपत्र दिया था। जबकि दो चिकित्सक सरकारी हो गए। उन्होंने बरेली के भमोरा में ज्वाइन कर लिया है। इससे जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सकों पर बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी अब तक छह चिकित्सक संभाल रहे थे। इनमें डॉ. जीके गुप्ता, डॉ. एनके सिंह, डॉ. विकल्प चौहान, डॉ. मोहित यादव और डॉ. अजीतपाल सिंह सुबह दोपहर रात के अनुसार ड्यूटी कर रहे थे। इसके बावजूद चिकित्सकों की कमी थी। इससे अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को रिलीवर के तौर पर लगाया गया था लेकिन एक माह पहले डॉ. अजीतपाल सिंह ने दे दिया। उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी नहीं छोड़ी थी। अब उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज ज्वाइन कर लिया है। वहीं डॉ. मोहित यादव और डॉ. विकल्प चौहान ने संविदा छोड़ दी है। दोनों चिकित्सक सरकारी हो गए हैं। उन्होंने बरेली के भमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इससे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर संकट खड़ा हो गया है। अब अस्पताल प्रशासन के पास सिर्फ दो ही ईएमओ बचे हैं। डॉ. एनके सिंह अक्सर रात के समय ड्यूटी करते हैं। जबकि डॉ. जीके गुप्ता सुबह के समय ड्यूटी करते हैं। अब इमरजेंसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज और अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के तीन डॉक्टर रिलीव हो गए हैं। इससे अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। अब जो डॉक्टर बचे हैं, उन्हें ही इमरजेंसी ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्हीं से काम चलाना पड़ेगा। अगर शासन नए डॉक्टर भेजे तो कहीं राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed