{"_id":"5e8d89ec8ebc3e72b96fcd34","slug":"sahaswan-town-sealed137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहसवान कस्बा सील, पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद किए रास्ते","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सहसवान कस्बा सील, पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद किए रास्ते
विज्ञापन
सील किया गया सहसवान बॉर्डर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक पॉजिटिव केस निकलने के बाद सहसवान कस्बे में करीब ढाई किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया था लेकिन अब पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है। कस्बे को आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरियर लगाकर सील कर दिए गए हैं। किसी व्यक्ति को कस्बे में न तो आने की अनुमति है और न ही जाने। पुलिस ने अब और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह मुंबई के बटाला का रहने वाला। वह 14 फरवरी को अपने पांच साथियों के साथ सहसवान आया था। तभी से तहसील गेट के पास स्थित मस्जिद में रह रहा था। एक अप्रैल की रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर नगर की मस्जिदों और मदरसों में तलाशी अभियान चलाया था। तभी तहसील गेट के पास स्थित मस्जिद में मुंबई के छह युवक मिले थे। उसी समय उन्हें क्वांरटीन किया गया था। उनकी जांच कराई गई, जिसमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसी दौरान मस्जिद के आसपास के ढाई किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया लेकिन बुधवार सुबह पूरे सहसवान कस्बे को सील कर दिया गया। इसके चारों आने जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं। सभी रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है। पुलिस अब बेहद सख्त हो गई है। उनके चालान किए जा रहे हैं। जो लॉकडाउन तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सील किया गया सहसवान बॉर्डर
- फोटो : AMAR UJALA
सील किया गया सहसवान बॉर्डर