{"_id":"5d6829d68ebc3e01307707a1","slug":"other-badaun-news-bly374185661","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दावों में खाद भरपूर... फिर भी किसान लाइन में थककर चूर","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
दावों में खाद भरपूर... फिर भी किसान लाइन में थककर चूर
Fri, 30 Aug 2019 02:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को धान में लगाने के लिए खाद की बेहद जरूरत है, लेकिन दिन भर लाइन में लगने के बाद भी किसानों को केंद्रों और दुकानों पर खाद नहीं मिल रही है। इस बात का फायदा उठाते हुए प्राइवेट दुकानदार लगातार महंगे दामों पर खाद के कट्टे बेच रहे हैं।
मजबूरी की वजह से लोग वहां से खाद के कट्टे ले रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है, ऐसे में सवाल उठा रहा हैं कि आखिर खाद जा कहां रही है, जो किसानों की लाइन कम नहीं हो रही।
किसानों को यह भी शंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि खाद को चोरी छिपे कहीं स्टॉक किया जा रहा हो। खरीफ की फसल का सीजन चल रहा है। इस समय खेतों में धान की फसल खड़ी है। इस फसल के लिए अभी खाद बेहद जरूरी है। ऐसे में जब किसान खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर जा रहे हैं तो वहां पर कर्मचारी खाद नहीं आने का रोना रोने लगते हैै।
विज्ञापन
मजबूरन जब किसान प्राइवेट दुकानों पर जाते हैं, तो वहां पर खाद नहीं होने की बात कहकर खाद के लिए किसानों को मना कर दिया जाता है। साथ ही कुछ कट्टे खाद ही उपलब्ध बताकर उनको महंगे दामों पर दिए जाते हैं।

वहीं अधिकारियों की मानें तो जिले में लगातार पर्याप्त मात्रा में खाद आ रही है। उनके मुताबिक कई दुकानों पर तो बांटने के बाद खाद बच रही है, जबकि प्राइवेट दुकानों और इफको के केंद्रों पर किसानों की लाइन अभी टूटने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में किसानों के जेहन में सवाल उठने लगा है कि कहीं खाद को कहीं चोरी छिपे स्टॉक तो नहीं किया जा रहा है।
कहने के लिए जिले में खाद है और वह सिर्फ दुकानदारों द्वारा ब्लैक की जा रही है या फिर जान पहचान के लोगों को दी जा रही है। आम जनता से किसी को कोई सरोकार नहीं है। -अरुण कुुमार, कटिया
अधिकारी अपना राग अलाप रहे है कि खाद पर्याप्त मात्रा है। अगर है तो दुकानदार उसका वितरण तेजी से क्यों नहीं कर रहे हैं। क्यों किसानों को लाइन में रोजाना लगवाया जा रहा है। केवल दिखावा है। -दयाराम, गभियाई नगला
खादों की दुकानों पर लंबी लंबी लाइन लग रही है। हालात ये है कि किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसान परेशान हैं और अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। -राम निवास, गुरगांव
खाद लेने के लिए दो दिनों से आ रहे है, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि धान की फसल खड़ी हुई है। अगर कुछ दिनों के अंदर फसल केे खाद नहीं मिली तो फसल खराब हो जाएगी। -मुनीश, गुरगांव
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। रोजाना कंपनी से खाद आ रही है, जिसे मांग के अनुरूप दुकानों को भेजा जा रहा है, ताकि सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके। -विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी