फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Left to the police station , accused of rape of Dalit girl

थाने से छोड़ा दलित किशोरी से गैंगरेप का आरोपी

Mon, 14 Mar 2016 12:20 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अलापुर थाना पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस ने दलित किशोरी से गैंगरेप के आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने के बाद थाने से ही छोड़ दिया। इससे पहले दो दिन तक उसे थाने में रखकर खूब खातिरदारी की गई। मामले में जांच सीओ दातागंज कर रहे हैं। एसओ अलापुर एपी सिंह यादव पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव में दलित किशोरी के साथ गांव के ही पूर्व प्रधान अब्दुल हसन समेत आबिद और तालिक ने रातभर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने नौ जनवरी को किशोरी के चाचा की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न की कार्रवाई भी की गई। दो दिन के बाद अलापुर पुलिस ने पूर्व प्रधान अब्दुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन थाने में बैठाए रखा गया। बाद में आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आबिद को तो जेल भेज दिया, लेकिन अब्दुल हसन को थाने से ही छोड़ दिया। चर्चा है कि पूर्व प्रधान को छोड़ने के लिए मोटी रकम ली गई है। अब पूरे मामले में सीओ दातागंज श्योराज सिंह और एसओ अलापुर एपीसिंह यादव पल्ला झाड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed