फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero started riding the blue light Sue recorded five Dbangon

नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार पांच दबंगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Mar 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 08 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार पांच दबंगों पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई है। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित ने आरोपियों से जान-माल के खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला आदर्श नगर गली नंबर तीन निवासी रीतराम शाक्य का आरोप है कि सचिन यादव, योगेश यादव, आदेश यादव, हरवेश यादव और रनवीर यादव ने उसके बेटे गौरव शाक्य को पीटकर तीन सौ रुपये लूट लिए। आरोपी नीली बत्ती लगी बोलेरो में थे। इनमें एक आरोपी का पिता बड़े प्रशासनिक अधिकारी के यहां तैनात है। रीतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी सौमित्र यादव से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed