{"_id":"5e81cece8ebc3e774a6babd4","slug":"badayun-districts-border-sealed51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में दोपहर से हुआ सीमाएं सील करने के आदेश का पालन, आवागमन पर लगाई रोक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बदायूं में दोपहर से हुआ सीमाएं सील करने के आदेश का पालन, आवागमन पर लगाई रोक
बदायूं। लॉकडाउन के उल्लंघन व लोगों के पलायन को रोकने के लिए राज्यों व जिलों की सीमाएं प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश के बाद भी जिले की अधिकतर सीमा पर सुबह को लोगों की आवाजाही जारी रही, हालांकि दोपहर को सारी सीमाएं सील कर आवागमन रोक दिया गया। बदायूं जिले की सीमा पर शाहजहांपुर, संभल, बरेली आदि जिले आते हैं। अभी तक दिल्ली से बुलंदशहर व संभल होते हुए हजारों लोग बदायूं की तरफ आ रहे थे। शासन प्रशासन की और से ऐसे लोगों को बसों व अन्य वाहनों से उनके घरों को भेजा जा रहा था। अब सरकार ने राज्य और जिले की सीमाएं सील करके किसी को भी आने न देने के निर्देश दिए हैं तथा ऐसा होने पर सीधे डीएम व एसएसपी की जिम्मेदारी तय की है, लेकिन सोमवार को भी जिले की सीमाओं पर सुबह इसका पालन होता दिखाई नहीं दिया। दोपहर में सख्ती शुरू हुई तो सीमाओं को सील कर आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सारी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।