फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Bijnor's gang extorted money from Bollywood actor Mushtaq Khan, called him on the pretext of an event

UP News: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर फिरौती वसूली... बिजनौर में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 06:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण का मामला अभी सुलझा नहीं है और बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक मौहम्मद खान की ओर से बिजनौर में अपहरण कर फिरौती वसूलने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन
UP News: Bijnor's gang extorted money from Bollywood actor Mushtaq Khan, called him on the pretext of an event
मुश्ताक मौहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने से पहले बिजनौर का गिरोह बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान से भी वसूली कर चुका है। लोगों को सम्मानित कराने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने के बहाने मुश्ताक खान को बुलाया गया। बाकायदा मुंबई से दिल्ली तक का फ्लाइट टिकट भी कराया। दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए बिजनौर की स्कॉर्पियो पहुंची थी।
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव निवासी जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें कहा गया कि 15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने मुश्ताक मौहम्मद खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की। उक्त कार्यक्रम के लिए राहुल सैनी ने रकम का भुगतान किया और 20 नवंबर का मुबंई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। 20 नवंबर को मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी द्वारा बुक कराई गयी गाड़ी से रिसीव किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त गाड़ी मेरठ लेकर आने वाली थी। कैब में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। उधर जैन शिकंजी के पास ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और दूसरी गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि उक्त गाड़ी को भी पहली गाड़ी का ड्राइवर ही चला रहा था। गाड़ी के कुछ दूर चलने के बाद दो अन्य लोग भी सवार हो गए, जिसका मुश्ताक मौहम्मद खान ने विरोध किया। मगर आरोपियों ने आतंकित करते हुए अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। इसके बाद उनका मोबाइल लेकर एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिए।
 
विज्ञापन

अपहरण कर मुश्ताक को लाया गया बिजनौर
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुश्ताक खान का अपहरण करने के बाद बिजनौर लाया गया। यहां पर उन्हें दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह छूटकर मुश्ताक 23 नवंबर को भाग गए। मोहल्ला चाहशीरी में मुश्ताक खान को रखा गया था, जिनसे दो लाख रुपये वसूले गए।
 

स्कॉर्पियो की तलाश में लगी है पुलिस
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुश्ताक खान को स्कॉर्पियो गाड़ी से लाया गया था। फिर इसी गाड़ी का इस्तेमाल मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के लिए भी किया गया। पुलिस उक्त स्कॉर्पियो की तलाश में लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed