फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swarnkaron blew the finance minister 's effigy

स्वर्णकारों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

Sun, 13 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 13 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Swarnkaron blew the finance minister 's effigy
बिजनौर में वित्त मंत्री का पुतला फूंकते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोने की बिक्री पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफाओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। 12 दिन से बाजार बंद होने के बावजूद क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों ने उनकी खबर न लिए जाने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट में केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगाकर उन पर कुठाराघात किया है। इसके विरोध में पूरे देश में सर्राफा बाजार बंद है। उन्होंने कहा कि एक मार्च से सभी सर्राफा अपने प्रतिष्ठान बंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी क्षेत्रीय सांसद या विधायक ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


 इस बैठक में जिला बार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, अनाज, फल मंडी आदि संगठनों से उनका सहयोग करने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सर्राफा स्वर्णकार संघ संरक्षक वीरेंद्र अग्रवाल ने की। बैठक में अतुल अग्रवाल, जंगबहादुर वर्मा, विकास अग्रवाल, राजू वर्मा, विजय सागर, विपिन वर्मा, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद में  एक्साइज ड्यूटी के विरोध में क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका।
केंद्र  सरकार द्वारा सर्राफा कारोबार पर लगाई एक्साइज ड्यूटी का सर्राफा  कारोबारी बीते एक सप्ताह से विरोध कर रहे हैं। शनिवार को सर्राफा  प्रतिष्ठान बंद रख सर्राफा कारोबारियों ने चौक बाजार में केंद्रीय  वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। सर्राफा स्वर्णकार संघ के जिला  महामंत्री कपिल सर्राफ ने कहा जब सरकार एक्साइज ड्यूटी को लेकर अपना  फैसला वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

  इसमें विवेक देव  शर्मा, राजीव अग्रवाल, मयंक वर्मा, अरुण अग्रवाल, जुनैद अंसारी, रचित  अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि रहे। उधर, सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल  से शादी के लिए आभूषण खरीदने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed