{"_id":"56e1db554f1c1b80498b45ca","slug":"the-mobilization-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास कार्य के लिए हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य के लिए हुए लामबंद
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्य के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण
जय सेबरी संगठन के बैनर तले मुसहर समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुसहर बस्ती में विकास कार्य कराने की मंाग की। संगठन के नोखेलाल बिंद ने कहा कि पिछले दो साल से मुसहर बस्ती के लोग विकास भवन, तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। मुसहर बस्ती में हैंडपंप, चकरोड, आवास देने के साथ ही कृषि और आवासीय पट्टा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने आश्वासन के अलावा बस्ती में कुछ नहीं दिया। जिससे मुसहर बस्ती के लोग समाज की मुख्य धारा में आज तक नहीं जुड़ सके। प्रदर्शन करने वालों में निर्मला देवी, गीता, सीमा, उर्मिला, सीता, मंगरा देवी, लालजी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन