फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jewellers's oppose

आज सब्जी बेचकर सराफा कारोबारी जताएंगे विरोध

Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ की जनपद इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध को अनिश्चितकालीन रूप देने के लिए नौ मार्च बुधवार को सांकेतिक रुप से सब्जी बेचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


साथ सत्रह मार्च को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पहुंचने की अपील किया गया। जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार काले कानून को वापस नहीं लेगी तब तक स्वर्ण कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताएंगे। इसी क्रम में बुधवार को सांकेतिक रुप से सब्जी बेचकर केंद्र सरकार की  नीतियों का विरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर सत्रह मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में सराफा कारोबारियों से पहुंचने की अपील किया।
विज्ञापन


जिला मंत्री मनोज सर्राफ, नगर प्रभारी विश्वनाथ सोनी ने कहा कि हम व्यापारी सरकार को राजस्व देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन इंस्पेक्टर राज नहीं चाहते हैं। इस कानून से गांव के छोटे कारीगर से लेकर महानगरों के बड़े सराफ भी प्रभावित होंगे। अंत में विरोध को जारी रखते हुए आपसी एकजुटता पर बल दिया गया। बैठक में मणिलाल, राजेंद्र सर्राफ, रामकृष्ण सोनी, हरिमोहन वर्मा, बब्लू सोनी, जगन्नाथ सर्राफ, संजय सोनी, शिव प्रसाद सर्राफ, अन्ना पाटिल, गोपाल सर्राफ, जवाहर लाल वर्मा, मुरारी लाल सोनी, रामजी सोनी, सुभाष चंद्र, श्याम सर्राफ, अभिषेक वर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, बैजनाथ, रमेश अग्रहरी, पवन सोनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को भी कस्बे के सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। दुर्गा प्रसाद सोनी आदि ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के निर्देश पर बंदी जारी रहेगी। केंद्र सरकार हमारी मांग को जल्द पूरा करे नहीं तो आंदोलन व्यापक होगा। 

व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिया समर्थन
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक जिलाध्यक्ष सुबाष चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। इसमें सराफा व्यापारियों की बंदी का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में जीएसटी पर संसद में सहमति न बन पाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की गई। जिला संयोजक जयेश सिंह मुन्ना ने कहा कि अगर राजनीतिक दल व्यापारी वर्ग का हित चाहते हैं तो एक तर्कसंगत जीएसटी बिल पारित किया जाना ही सबके लिए हितकर होगा।

जिला महामंत्री बृजेश सिंह मुन्ना और विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय बजट में स्वर्ण आभूषण के निर्माण के नाम पर एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगाकर पूरे देश में इंसपेक्टर राज को बढ़ावा देकर स्वर्णकारों को परेशान करने का प्रस्ताव किया गया है, संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। हम सराफा व्यवसायियों के साथ हैं। दस मार्च को प्रस्तावित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही।


बैठक में शीतल श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, इंद्रभुजा पांडेय, गौरीशंकर पाल, बीएम शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रिंस सक्सेना, रमेश सिंह, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, रामविनय पांडेय, दिनेश सिंह, हरिओम पाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed