फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eight people came from foreign countries not traced

बरेली में विदेश से आए 8 लोगों को अब तक तलाश नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
eight people came from foreign countries not traced
बरेली। स्वास्थ्य विभाग बरेली को विदेश से आने वालों की सूची उपलब्ध कराई गई। डब्ल्यूएचओ की ओर से बरेली को 257 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। इसमे अभी तक तीन लोग लापता है।
विज्ञापन
इनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह पीलीभीत को 98 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। इसमे पांच लोगों की जानकारी विभाग के पास नहीं है। बाकी लोगों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। लेकिन यह आठ लोग मण्डल के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन आशा बहुओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया है। भय है कि विदेश से आने वाले इन आठ लोगों में से यदि एक भी कोरोना पाजिटिव मिला तो जिले में संक्रमण फैलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडी हेल्थ राकेश दुबे ने बताया कि बाहर से आए लोगों में को उनके घर में आइसोलेट किया गया है। ऐसे 273 लोग हैं। इसी तरह 15 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। मण्डल में कुल 533 लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश की यात्राएं की हैं। इनमें 233 लोग 28 दिन पुरे कर चुके हैं और अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed