फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anything not secured at the junction , active shoplifter thief

- जंक्शन पर कुछ भी सुरक्षित नहीं, सक्रिय हैं चोर उचक्के

Wed, 09 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 09 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
रेल प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की लापरवाही से यात्रियों का कोई भी सामान जंक्शन पर सुरक्षित नहीं है। यहां चोर उचक्कों का राज चल रहा है और आए दिन वारदातें हो रही हैं। जंक्शन पर बुधवार को बिखरे पडे़ पार्सलों के ढेर से एक युवक ने कपड़ों की पोटली उठा ली और लेकर चल दिया। निगाह पड़ने पर यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की लापरवाही से जंक्शन पर पार्सल बिखरे रहते हैं। इनसे जंक्शन की सुरक्षा का खतरा तो सताता ही रहता है, क्योंकि इन पार्सल में कौन क्या रख जाए किसी को पता तक नहीं चलेगा। वहीं अब चोरी की घटनाएं भी होने लगी हैं। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक युवक पार्सल घर के सामने बिखरे बंडलों में से कपड़ों की एक पोटली उठाकर चल दिया। यात्रियों ने यह देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर प्लेटफार्म एक पर मौजूद आरपीएफ जवान भी आ गए और उसे मय पोटली के रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अफसर (32) निवासी ठिरिया निजावत खां बताया है। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed