फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Invertis university organized a swachchta abhiyan program

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कर दिया धरती को बचाने का संदेश

Fri, 27 Jul 2018 05:40 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Invertis university organized a swachchta abhiyan program
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का नाम नॉर्थ इंडिया के सबसे तेजी के साथ उभरते संस्थानों में शुमार किया जाता है। वर्ष 1998 में जब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई तब यहां सिर्फ मैनेजमेंट कोर्स था, लेकिन आज इन्वर्टिस के 9 अलग संस्थान हैं, जिनमें 6000 से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कई कोर्स कराए जाते हैं, जिनमें एडमिशन के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र एप्लाई करते हैं। इन्वर्टिस के साथ हजारों छात्रों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


जाहिर है ऐसे में संस्थान की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को भी इस बात का एहसास है कि उसे न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा देनी बल्कि उन्हें अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना भी संस्थान की अहम जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के बरेली कैंपस में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के टीचर्स और स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत टीचर्स और कर्मचारियों ने अपने केबिन और दफ्तर, क्लासरूम में खुद सफाई का जिम्मा संभाला। उन्होंने न केवल खुद सफाई की बल्कि यह प्रण भी लिया कि वे अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। टीचर्स और कर्मचारियों के अलावा शहर के मिशन अस्पताल के सभी बस चालकों ने अपनी बस में सफाई की साथ ही मैस और हॉस्टल के स्टाफ ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Invertis university organized a swachchta abhiyan program
inverts university
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली के कैंपस में बने प्ले ग्राउंड की दीवार के साथ-साथ कॉलेज के सभी सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ ने मिलकर मैदान और लॉन में सफाई भी की। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और बरेली शहर के मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने सभी को महीने में एक बार पौधारोपण जरूर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर हम पेड़ लगाएंगे तो धरती सुरक्षित रहेगी और जब धरती सुरक्षित रहेगी तो यही हमारा ध्यान रखेगी। ऐसा करने से न केवल हमारा बल्कि आने वाली पीढ़ी का भी जीवन सुरक्षित होगा।

स्वच्छ भारत अभियान के इस कार्यक्रम में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जगदीश राय, प्रति उपकुलपति प्रोफेसर वाईडी आर्य, डीन एडमिन प्रोफेसर एलपी मिश्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर आर के शुक्ला, डीन वैलफेयर प्रोफेसर पी.पी सिंह, डीन मैनेजमेंट प्रोफेसर मनीश गुप्ता, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, चीफ प्रॉक्टर अजय इंडियन सहित संस्थान के सभी शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed