{"_id":"61cef043c18f32266e3bea32","slug":"bareilly1640951875","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विश्वास यात्रा की झलकियां","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जन विश्वास यात्रा की झलकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झलकियां
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद रहीं बाजार में तमाम दुकानें
जन विश्वास यात्रा को लेकर दुकानें बंद करने का कोई निर्देश नहीं था लेकिन फिर भी सिविल लाइंस में तमाम दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुली भी थीं, उन पर बहुत कम ग्राहक नजर आए। नगर निगम के पास लगने वाली तिब्बती मार्केट पूरी तरह से बंद रही।
पटेल चौक पर डॉग और बम स्क्वाड ने ली तलाशी
गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर पटेल चौक पर विशेष निगरानी रही। उनके आगमन से पहले पटेल चौक पर डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड में बारीकी से तलाशी ली। चौराहे पर लगे एक-एक पौधे की बारीकी से तलाशी ली गई।
हर होर्डिंग पर भाजपा नेताओं का कब्जा
यात्रा के दौरान शुक्रवार को पूरा शहर भाजपा के माहौल में रंगा नजर आया। पूरा शहर भाजपा के होर्डिंग-बैनर से पटा नजर आया। भाजपा नेताओं ने सड़क किनारे लगे सभी अधिकृत और अनधिकृत होर्डिंग पर कब्जा कर अपने होर्डिंग लगवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन