{"_id":"61658a0c8ebc3e1fe1313b5a","slug":"bareilly1634044428","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी के स्वागत को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोका तो भड़के रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जयंत चौधरी के स्वागत को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोका तो भड़के रालोद कार्यकर्ता
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लखीमपुर खीरी जाने के लिए मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट से अंदर ही नहीं जाने दिया। गेट पर रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया। इस बीच एयरपोर्ट के अंदर ही जयंत चौधरी को गिरफ्तार करने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने कार्यकर्ताओं को समझा कर रोड से हटाया। जयंत चौधरी के गेट से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। एयरपोर्ट से रवानगी के दौरान रिछोला चौकी पर जयंत चौधरी को निकाल काफिले की बाकी गाड़ियां रोकने पर भी कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।