{"_id":"592c7a534f1c1bea53bdb687","slug":"bareilly-s-unfinished-project-will-be-completed-in-two-years-santosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में पूरे होंगे बरेली के अधूरे प्रोजेक्ट- संतोष ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो साल में पूरे होंगे बरेली के अधूरे प्रोजेक्ट- संतोष
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 30 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। बरेली से सातवीं बार सांसद इस सरकार में पहले वस्त्र राज्य मंत्री बने। तब उन्होंने मेगा कलस्टर और टेक्सटाइल पार्क, मेगा फूड पार्क की घोषणा के साथ ही बरेली की तस्वीर बदलने की बात कही थी। तीन साल में कोई भी प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पाया। संतोष इसके लिए यूपी की सपा सरकार को दोष देते हैं। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अपेक्षित सहयोग न मिलने की वजह से जमीन मिलने में बाधा आई। कहते हैं कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है तो अधूरे प्रोजेक्ट दो साल में पूरे हो जाएंगे। मोदी सरकार देश की तस्वीर बदल रही है तो वह बरेली समेत देश के अन्य हिस्सों में विकास के लिए कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार से बातचीत के कुछ अंश-
सवालः तीन साल में आपकी क्या उपलब्धि रही
जवाब तीन साल में केंद्र सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर काम किया। सपा सरकार और तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। औद्योगिक विकास में यूपी के साथ बरेली भी पीछे चला गया।
सवालः बरेली में ऐसा क्या करना चाहते हैं जो यादगार हो
जवाब : हम केवल बरेली की ही बात क्यों करें। पूरे देश के मंत्री हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुका है। अब बरेली से दिल्ली 4.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रामगंगा परियोजना, टेक्सटाइल पार्क, मेगाफूड पार्क और कृषि विश्वविद्यालय खोलने का लक्ष्य है। सिविल टर्मिनल चालू कराना चाहते हैं। जमीन का अड़ंगा बचा है। वह जल्द ही दूर हो जाएगा। सीएम से इसके लिए बात हो चुकी है। आईटी पार्क पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
सवालः बेरोजगारी बड़ी समस्या है, कैसे दूर होगी
जवाब : इंडस्ट्री लगाने से बेरोजगारी दूर नहीं होगी। क्योंकि इंडस्ट्री लगने पर बड़े पदों पर बाहरी लोगों को नौकरी मिलती है। जीटीआई, आईटीआई में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो। हम एफडीआई की तीन महीने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बाहर जाने पर 10 से 15 हजार की तुरंत नौकरी मिलेगी। लोग ट्रेनिंग करने नहीं आ रहे क्योंकि अब आदमी चाहता है कि नौकरी मिल जाए लेकिन काम न करना पड़े। सरकारी नौकरियां नहीं हैं। प्राइवेट नौकरी करोगे तो मेहनत करनी पड़ेगी।
सवालःअपनी सरकार का सबसे बड़ा काम क्या मानते हैं
जवाब : सबसे बड़ी बात ये है कि मोदी जी की सरकार के किसी मंत्री पर तीन साल में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। देश का बजट पहली बार दो लाख करोड़ ज्यादा है। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने जा रही है। ये पूरे देश में महंगाई को नियंत्रित करेगी। अब 29 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में करदाताओं को एक ही टैक्स देना पड़ेगा। कोई नया टैक्स नहीं लगेगा। पाकिस्तान के घर में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक करना कोई साधारण बात नहीं है। मरीजों को सस्ती दवाएं देने के लिए जेनेरिक केंद्र खोले जा रहे हैं। दूसरी सरकारें 10 साल में ऐसे काम नहीं कर पाईं।
सवालः 2019 में किन कामों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे
जवाब : हम पूरे देश के लिए काम कर रहे हैँ। जनता के लिए हर सप्ताह दो से तीन दिन बरेली में उपलब्ध रहते हैं। मेरे पास कोई भी काम लेकर आता है तो उसे कराने की पूरी कोशिश होती है। जनता हमसे सीधे तौर पर जुड़ी है। कोई किसी भी वक्त फोन करे। तुरंत फोन उठता है। आवास विकास की परसाखेड़ा योजना बहाल करने पर भी बात हो रही है।
सवालः आपकी पार्टी के विधायक भी लोकसभा का टिकट मांगने लगे हैं
जवाब : लोकसभा का टिकट मांगने का हक सबको है लेकिन विधायकों को ये समझ लेना चाहिए कि इस बार मोदी जी की लहर थी तो सब चुनाव जीत गए। हर बार मोदी जी की लहर नहीं होगी। तब चुनाव काम के आधार पर लड़े जाएंगे। बाकी मैं विधायकों की बात पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।