{"_id":"56e5b3af4f1c1bf7468b456c","slug":"excise-taxes-derived-symbolic-bier","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज टैक्स की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज टैक्स की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायियों की हड़ताल का छठवां दिन व्यवसायी धरने पर बैठे, दुकानों में लटक रहे ताले
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। हड़ताल पर डटे सराफा व्यवसायी रोजाना नए-नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को कारोबारियों ने एक्साइज टैक्स की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। अर्थी को कंधे पर रखकर बाजार में भ्रमण किया। उधर, छठवें दिन भी सराफा बाजार में तालाबंदी रही।
विज्ञापन
सराफा बाजार में कारोबारियों ने अर्थी के साथ धरना दिया। प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली। नगर सराफा समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया जा रहा है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद भी केंद्र सरकार हठधर्मी पर अड़ी है। इस टैक्स से इंसपेक्टर राज लागू हो जाएगा और भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
विज्ञापन
धरने में अध्यक्ष सहित महामंत्री सत्य प्रकाश सराफ और वार्ड सदस्य अनिल सोनी, नरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन गोयल, महेशचंद्र गोयल, सुनील गोयल, श्यामू भइया, गोपीकृष्ण ओमर, अशोक ओमर, रामकिशोर गुप्त, संजय मिश्र, अनिल चौधरी, विनोद बेदी, राजकिशोर सोनी, सुनील अग्रवाल गुड्डा, ओम प्रकाश सोनी, वृंदावन सोनी, विजय गुप्ता, मोतीलाल अग्रवाल, विष्णु ओमर, कैलाश सोनी, जगदीश जड़िया, शैलेश जड़िया, जुगुल किशोर साहू, रोहित साहू, अनुराग चंदेरिया, बिल्लू जैन, राजेंद्र अग्रवाल रज्जू, नरेंद्र अग्रवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन