फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arbitrariness of contractor in construction of Ring Road people are troubled by the dust in Balrampur

Balrampur: रिंग रोड के निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, धूल के गुबार से लोग परेशान, मनमानी तरीके से हो रहा काम

Wed, 03 Jan 2024 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

दशहरा के पूर्व से रिंग रोड निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, कार्य के प्रारंभ होने के साथ ही ठेकेदार के मनवाने रवैये से लोगों में आक्रोश है, पूर्व में बने डामरीकृत सड़क को उखाड़ कर रोड का निर्माण किया जा रहा है

विज्ञापन
Arbitrariness of contractor in construction of Ring Road people are troubled by the dust in Balrampur
रिंग रोड के निर्माण में ठेकेदार की मनमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से रिंग रोड में 6.60 किलोमीटर सड़क निर्माण करीब 10 करोड रुपये लागत से कार्य दशहरा के पूर्व से प्रारंभ कर दिया गया था परंतु कार्य अत्यंत मंथर गति से एवं मनमानी पूर्वक कराए जाने से रिंग रोड वाशी परेशान हैं। वहीं इस रोड में रहने वाले लोग ठेकेदार के द्वारा पानी का छिड़काव हमेशा नहीं करने का आरोप लगाया है। लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार के मनमाने कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है की दशहरा के पूर्व से रिंग रोड निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, कार्य के प्रारंभ होने के साथ ही ठेकेदार के मनवाने रवैये से लोगों में आक्रोश है, पूर्व में बने डामरीकृत सड़क को उखाड़ कर रोड का निर्माण किया जा रहा है डामरीकृत सड़क उखड़ने के बाद सड़क दो चक्का वाहन भी चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही है वहीं ठेकेदार के द्वारा पानी छिड़काव करने में भी मनमानी किया जा रहा है जिसका नतीजा यह है कि जिस दिन पानी का छिड़काव नहीं होता है उस दिन इस रोड में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। 

विज्ञापन

 

इसी सड़क में शासकीय एवं निजी स्कूल हैं जहां छोटे-छोटे बच्चे अध्ययन करते हैं। जिस दिन पानी का छिड़काव नहीं होता है उस दिन छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी होती है यहां तक की अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते हैं ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed