{"_id":"56dc6b0a4f1c1b3c4b8b45a8","slug":"mahashivratri-in-beharich","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर आज शिवालयों में उमड़ेंगे भोले के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर आज शिवालयों में उमड़ेंगे भोले के भक्त
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को है। इसके लिए जिले में स्थित शिवमंदिर सज गए हैं। शहर के सिद्धनाथ मंदिर को भी भव्यता से सजाया गया है। पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोर सेे ही भगवान शिव की आराधना और साधना का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
शहर के सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तैयारियां सुबह से चल रही हैं। मंदिर के महंत रवि गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उधर मरीमाता मंदिर, संहारिणी माता मंदिर, रामजानकी मंदिर में भी भगवान शिव की उपासना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ने के मद्देेनजर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंदिरों को झालरों से सजाया भी गया है।
विज्ञापन
मटेरा में स्थित पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी परंपरागत तरीके से भगवान शिव की आराधना का दौर सोमवार सुबह से शुरू होगा। उधर पयागपुर में स्थित बगेश्वारननाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरिए जत्थों में पहुंचने लगे हैं।
मंदिर परिसर में बेलपत्र, बेर, धतूरा आदि पूजन सामग्रियों की दुकानें भी सज गई हैं। ऐसे में शिव भक्तों को अाराध्य भगवान शिव की पूजा अर्चना की सामग्री के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।