फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   jwellers burnt the effigy of finance minister

सराफा व्यवसायियों ने वित्तमंत्री जेटली का पुतला जलाया

Mon, 14 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 14 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
jwellers burnt the effigy of finance minister
बहराइच नगर में डीएम चौराहे पर सोमवार को वित्तमंत्री का पुतला फूंकते सराफा कारीगर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने व इंस्पेक्टर राज के विरोध में सराफा व्यवसायियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


व्यवसायियों ने डीएम तिराहे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। सभी ने इस आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए आरपार के संघर्ष का संकल्प दोहराया।

स्वर्ण रजत कारीगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कारीगर और तमाम व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य सोमवार को शहर में मार्च निकालते हुए डीएम तिराहे पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यहां सभी ने नारे लगाकर और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। अध्यक्ष राकेश रस्तोगी राज ने कहा कि सराफा बंधुओं के हक व व्यवसाय की लड़ाई लड़ी जाएगी। चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े लेकिन इस काले कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन की शक्ति का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजित सभा को महामंत्री कन्हैया सोनी, उपाध्यक्ष मनीष मुन्ना, विनय रस्तोगी पप्पू, आरिफ, किशोर सोनी, दिलीप सोनी, रवि राज, मनीष सोनी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed