फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   robbery in bahraich

डकैतों ने दंपती को पीटकर की लूटपाट

Wed, 09 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Wed, 09 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
robbery in bahraich
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के धोबियनपुरवा गजपतिपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार देर रात घुसे डकैतों ने असलहे के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली।
विज्ञापन


महिला से अभद्रता की और जब पति ने विरोध किया तो दंपती को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुमेरीलाल ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे के आसपास जब वह और उसकी पत्नी मनीता खाना खाकर उठे तभी दो बाइक पर सवार पांच लोग उसके घर पर आ धमके।

जरूरी काम होने की बात कहकर दरवाजा खटखटाया। जैसे ही मनीता ने दरवाजा खोला, बदमाश उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर घर में घुस आए। महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति सुमेरीलाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने दंपती को कट्टे की बट व लात-घूसों से पीटा। उसके बाद सोने की चेन, पायल, बाली समेत लगभग 50 हजार के जेवरात तथा डेढ़ हजार रुपये नकदी लूट ली।


दंपती का कहना है कि असलहे हवा में लहराते हुए सभी भाग निकले। लहूलुहान दंपती सुबह कोतवाली पहुंचे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। इस पर दंपती ने एसपी कार्यालय में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोतवाली में कोई भी पीड़ित नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed