{"_id":"56d9b5554f1c1bb3048b48f6","slug":"one-died-in-an-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़/चरदा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बनी है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत इटहा गांव निवासी जमील (30) पुत्र सूबेदार व इमरान (28) पुत्र मोहम्मद बाइक से शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय आ रहे थे।
दोनों जब रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत असम रोड पर रिसियामोड़ के निकट पहुंचे तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जबकि जमील बीच सड़क पर गिर गया।
बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। चपेट में आकर इमरान लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर आसपास के लेाग दौड़े लेकिन तब तक चालक वाहन समेत चंपत हो चुका था। थाने पर सूचना दी गई। एंबुलेंस बुलवाई गई लेकिन तब तक जमील ने दम तोड़ दिया। इमरान को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव निवासी शिक्षक दयाराम शर्मा (62) अपने 34 वर्षीय पुत्र रामप्रकाश के साथ बाइक पर गांव से बाबागंज बाजार आ रहे थे।
शाम पांच बजे के आसपास जब वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। चपेट में आकर पिता-पुत्र घायल हुए हैं। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।