{"_id":"56d9af144f1c1ba9048b4901","slug":"man-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला बख्शीपुरा में गुरुवार रात महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। 15 दिन पहले हुई पारिवारिक कलह का गुस्सा पति पर इस कदर सवार हुआ कि उसने गुरुवार रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर, शव को रेलवे कॉलोनी के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
शव को क्षत-विक्षत कर कुत्ते जब उसे सड़क पर घसीट लाए तो आसपास के लोगों को खबर लगी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्शीपुरा मोहल्ले की है।
थाना क्षेत्र के निवासी जमील अहमद का परिवार मजदूरी करता है। दो वर्ष पहले जमील ने अपनी 38 वर्षीय पुत्री चुन्नी बेगम का विवाह मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे नेपाल के रायपुर राजा राजमंडी बर्दिया निवासी कादिर खां से किया था।
विज्ञापन
दोनों की गृहस्थी हंसी-खुशी चल रही थी। उनके एक बच्चा भी है। लेकिन छह माह से दंपती के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी। पखवारे भर पहले दंपती में जमकर मारपीट हुई।
कादिर ने चुन्नी को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते वह बच्चे के साथ मायके में रहने लगी लेकिन कादिर में बदला लेने की आग धधक रही थी।
गुरुवार देर शाम चुन्नी नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह रेलवे कॉलोनी के निकट झाड़ियों की ओट में गई तभी पीछे से पहुंचे कादिर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घनी झाड़ियों में फेंक दिया।
काफी देर तक जब चुन्नी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। देर रात कुछ कुत्ते व अन्य जानवर शव को झाड़ियों से घसीटकर सड़क की तरफ ले आए तब लोगों को पता चला।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ एपी सिंह व दरगाह थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता जमील की तहरीर पर कादिर खां को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। रात में ही आरोपी पति को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने को रिटायर्ड पुलिसकर्मी बता रहा कादिर
पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए कादिर से जब पूछताछ की गई तो उसने पखवारे भर पूर्व पारिवारिक मामलों को लेकर हुए विवाद की बात स्वीकार की लेकिन हत्या की बात से इंकार कर रहा है। उसने कहा है कि वह नेपाल पुलिस में कर्मचारी था। आठ साल पूर्व रिटायर हुआ है तो बहराइच आकर थवईगिरी का काम शुरू कर दिया है। वहीं, चुन्नी चटाई बुनने का काम करती थी।
दोनों की थी दूसरी शादी
पूछताछ में पुलिस से पता चला कि कादिर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं, चुन्नी बेगम भी पहले हुए विवाह के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मायके में रहती थी। इसके चलते दोनों का दूसरा विवाह हुआ था।