फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP leader sought extortion

सपा नेता से मांगी की रंगदारी

Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बड़ौत के सपा नेता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सपा नेता को मोबाइल फोन पर धमकी दी है कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बड़ौत के मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी सपा युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव हरेंद्र शर्मा ने पुलिस को रंगदारी मांगे जाने की शिकायत करते हुए तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर शाम के समय एक फोन कॉल आई आई। फोन पर आरोपी ने उसे गाली देते हुए उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन


फोन पर उसने धमकी दी है कि शीघ्र ही उसने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। फोन आने के बाद से ही उसे खतरा बढ़ गया है। उसने पुलिस को आरोपी का फोन नंबर ट्रेस करने के लिए दे दिया है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रेस कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed