फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers blocked the hiway and burn the bus

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा फूंकी बस

Tue, 08 Mar 2016 11:28 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 08 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the hiway and burn the bus
धू-धूकर जलती उरई रोडवेज बस - फोटो : amar ujala beuro
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आक्रोशित ग्रामीणों ने इटावा-कानपुर हाइवे जाम कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने एक रोडवेज बस में आग लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते एएसपी ने मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली का घेराव करने के बाद ग्रामीणों ने पहले कस्बे में जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों के मौके पर न आते देख आक्रोशित ग्रामीण शव कोतवाली परिसर से उठा ले गए। इसके बाद कानपुर-इटावा हाइवे पर शव रख जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक लखना भीमराव अंबेडकर, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाए जाने की जिद पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे तक हाइवे जाम रहने के बाद पुलिस प्रशासन कुछ समझ पाता, इससे पहले आक्रोशित भीड़ ने अपना आपा खो दिया। भीड़ ने देर रात औरैया डिपो की रोडवेज बस रोक ली। चालक अमर सिंह की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होते देख सवारियां बस से कूद कर भाग निकली। इधर भीड़ ने बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे माहौल खराब हो गया। भीड़ को बेकाबू देख पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। देर रात तक हाइवे पर आक्रोशित लोगों ने कब्जा जमाए रखा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया जा रहा है।

पहुंच जाते अधिकारी तो न होता बवाल
औरैया। आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने की वारदात के बाद भी उच्चाधिकारियों को घटनास्थल पर न पहुंचना बवाल बढ़ने का मुख्य कारण बना है। ग्रामीणों की मांग पर अगर डीएम व एसपी मौके पर पहुंच जाते तो शायद एक बार स्थिति नियंत्रण में हो जाती।

आश्वासन पर भड़की भीड़
औरैया। डीएम व एसपी के मौके पर न आते देख जब मौजूद उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया तो भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।


आग लगी देख सवारियों में मचा कोहराम
औरैया। औरैया रोडवेज बस के चालक अमर सिंह ने बताया कि सामने भीड़ को देख उन्होंने बस रोक दी। भीड़ से हाथ जोड़ने के बाद भी जब वह नहीं माने और गाड़ी के शीशे तोड़ने लगे तो उसने 100 नंबर पर सूचना दी थी। इधर भीड़ का गुस्सा देख बस में सवार 14 सवारियां सामान छोड़कर भाग निकली। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed