{"_id":"56df149d4f1c1b03778b45d7","slug":"killing-to-opposed-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का विरोध करने पर की थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का विरोध करने पर की थी हत्या
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : amar ujala beuro
सहायल थाना क्षेत्र में रामवती हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रामवती के घर गए थे। वह संदूक का ताला तोड़ ही पाया था कि रामवती जाग गई और विरोध करने लगी। इस पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 30 जनवरी को सहायल थाना क्षेत्र के गांव मानधवन में रामवती पत्नी स्व. घासीराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एसओ फहीम अख्तर ने हत्यारोपी राहुल कुशवाह और अंकित उर्फ चंकी निवासीगण ग्राम मानधवन थाना सहायल को दिबियापुर-बेला रोड स्थित गांव सौथरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि उक्त हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह 30 जनवरी को रामवती के घर में चोरी करने को घुसे थे। उन्होंने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़ रहे थे उसी दौरान रामवती जग गई और चोरी का विरोध करने लगी। खुद की पहचान हो जाने के डर से राहुल व अंकित ने रामवती का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विगत 15 फरवरी को दोनों हत्यारोपियों ने दिबियापुर जाकर सुशील कुमार पोरवाल की दुकान पर पायल 1500 रुपये में बेंच दी। पुलिस ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर सराफा व्यापारी सुशील की दुकान से पायल बरामद की।